कोल: डीएस कॉलेज में शिक्षक पर छात्रों के साथ अभद्रता का आरोप, विरोध में ABVP के कार्यकर्ता शिक्षक की कार के आगे लेटे
Koil, Aligarh | Mar 30, 2026 धर्म समाज कॉलेज में शिक्षक पर छात्रों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। छात्रों से अभद्रता के आरोप में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सोमवार दोपहर कॉलेज कैंपस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिक्षक से अभद्रता का विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। हंगामा देखते हुए आरोपी शिक्षक अपनी कार स्टार्ट कर कॉलेज से जाने लगे तो कार्यकर्ता गाड़ी के आगे लेट गए।