मनोहरथाना: मनोहर थाना के सहायक अभियंता को विद्युत समस्या समाधान के लिए मोहल्लावासियों ने ज्ञापन सौंपा
मनोहर थाना के सेन मोहल्ला ,ओसवाल गली,निचला बाजार क्षेत्र के मोहल्ले में हो रही वोल्टेज डाउन अप व बार बार ट्रिपिंग की समस्या को लेकर मोहल्ले वासियों ने विधुत विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सोपा । मोहल्ले वासियो ने बताया आए दिन वोल्टेज कम ज्यादा और बार बार डीपी जलने व फूज उड़ने की समस्या से मोहल्लेवासी व निचला बाजार वासी परेशान हे व डर बना रहता हे ।