इंदौर: सदर बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल लूट करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों ने एक युवक से की थी लूट
Indore, Indore | Mar 20, 2024 इंदौर की सदर बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कुछ दिनों पूर्व ही एक राह चलते युवक से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद से ही युवक की शिकायत पर पुलिस के द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की सहायता से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे कई खुलासों की उम्मीद है।