मांगरौल: आगामी त्यौहारों को लेकर मांगरोल थाना पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Mangrol, Baran | Mar 12, 2025 आगामी त्योहार होली धुलंडी ईद को लेकर मांगरोल थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार मीणा की अगुवाई में मंगलवार रात आठ बजे फ्लैग मार्च निकाल कर कस्बे में सोहार्द पूर्व त्यौहार मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च थाना परिसर से रवाना होकर बस स्टैंड कर्बला मैदान कुंज चौक सहरिया बस्ती सहित कई जगहों से होकर गुजरा।इससे दो दिन पूर्व त्यौहारों को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक भी हुई।