स्वार: जहरीले सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ी, समय रहते स्वार CHC प्रभारी सतीश कुमार सैनी ने बचाई युवक की जान
Suar, Rampur | Aug 31, 2026 जनपद रामपुर की तहसील स्वार क्षेत्र के गंडरियों वाला मंजरा गांव में एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे स्वार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर पहुंचे।