सांगानेर: सवाई मानसिंह अस्पताल में शाम 5 बजे से 7 बजे तक होगी इवनिंग ओपीडी, प्रमुख शासन सचिव ने दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
गर्मी में बढ़ती मौसमी बीमारियों और मरीजों की भीड़ देखते हुए जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल में अब इवनिंग में भी ओपीडी का संचालन होगा। ये ओपीडी रोज शाम 5 से 7 बजे तक संचालित होगी। हेल्थ डिपार्टमेंट की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ SMS हॉस्पिटल की व्यवस्था देखने जब पहुंची तो मरीजों को देखकर उन्होंने ये निर्देश दिए।