गुना नगर: हिलगना रोड पर दिनदहाड़े स्नैचिंग, चलती बाइक से युवक का मोबाइल छीनकर बदमाश फरार
गुना के कैंट थाना क्षेत्र में 3 मई दोपहर करीब 3 बजे दिनदहाड़े स्नैचिंग की वारदात से दहशत फैल गई। हिलगना रोड पर बाइक सवार निखिल धाकड़ से तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर करीब 35 हजार का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना से लोगों में भय और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।