मंडला: पुरुषोत्तम मास में सिद्ध घाट रपटा पर गूंज रही शिव महापुराण कथा, श्रद्धालु भक्ति में सराबोर
Mandla, Mandla | Jun 3, 2026 पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर मां नर्मदा तट स्थित सिद्ध घाट रपटा में शिव महापुराण कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। बिंझिया के ठाकुर परिवार के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं।बुधवार को तीन बजे से उन्होंने भस्मासुर की कथा सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रसंग सुनाये।