अररिया अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी बलबीर दास की अध्यक्षता में होली त्योहार एवं पवित्र रमजान को लेकर महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भावना के साथ मनाना था, ताकि जिले में किसी भी प्रकार की अशांति या तनाव की स्थिति न उत्पन्न हो।