सुंदरनगर में राकेश जमवाल का जनसंपर्क अभियान, विकास कार्यों में तेजी की उठाई मांग
भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जमवाल ने गलयोग सिणी, बाढू-रोहाड़ा, कांडी-बाड़ी और प्रेसी में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र की सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को जाना।
राकेश जमवाल ने कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों की गति प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि घोषणाओं को धरातल पर उतारना सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने पंचायती राज चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को मिले समर्थन के लिए जनता का आभार जताया और क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
सुंदरनगर से रोहित कौशल की रिपोर्ट।
#Sundernagar #RakeshJamwal #Mandi #HimachalPradesh #HimachalNews #SundernagarNews #BJP #PoliticalNews #RozanaHimachal