पंचकूला: पुलिस कमिश्रर शिबास कविराज के निर्देशानुसार जिला में महिलाओं की सुरक्षा के मध्यनजर ट्रिप मॉनिटरिंग प्रणाली की शुरू हुई
पुलिस कमिश्रर पंचकूला शिबास कविराज के निर्देशानुसार जिला में महिलाओं की सुरक्षा के मध्यनजर ट्रिप मॉनिटरिंग प्रणाली की शुरुआत की गई है । जिस प्रणाली में महिलाएं अपनें मोबाइल पर पुलिस डायल 112 ऐप पर खुद को रजिस्ट्रर्ड करना होगा । जिससे लेट लाइट घर से बाहर जानें वाली तथा अपनें कार्यालय से घर लौटते समय महिलाएं इस सेवा को एक्टिवेट कर सकती हैं।