बठिंडा-डबवाली मार्ग पर सुबह-सुबह हुआ जोरदार धमाका! बीसीएल इंडस्ट्रीज के लाखों लीटर क्षमता वाले इथेनॉल टैंक में लगी ऐसी भीषण आग कि आसमान पूरी तरह काला हो गया।
गांव मसाना स्थित शराब कारखाने में सुबह करीब 9 बजे अचानक आग भड़क उठी। धमाका इतना तेज था कि कई गांवों तक आवाज सुनाई दी। एयरफोर्स स्टेशन और रिफाइनरी समेत कई जगहों से बुलाई गईं 18 दमकल गाड़ियों ने मोर्चा संभाला। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन धुएं के कारण लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। प्रशासन ने जांच के लिए स्पेशल टेक्निकल टीम बना दी है।
क्या आपके इलाके तक भी पहुंचा था यह धुआं? अपनी स्थिति कमेंट्स में बताएं और इस बड़े अलर्ट को दूसरों के साथ सेव और शेयर करें!
#dabwali #dabwalinews #mandidabwali #fire #viral