बहराइच: डीएम तिराहे के पास बिना सीट बेल्ट के मिला पुलिस कर्मी,तो ट्रैफिक सीओ का चढ़ा पारा,बोले नियम सभी के लिए बराबर
शहर के डीएम तिराहे के पास यातायात के पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा सोमवार को जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान चार पहिया वाहन से एक पुलिस कर्मी बिना सेट बेल्ट के जाते दिखा। इस पर CO नाराज हो गए। उन्होंने नियम की दुहाई देते हुए सीट बेल्ट के प्रयोग की बात कही। इस दौरान बाइक पर बिना हेलमेट लगाकर बाइक चालकों को भी हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के बारे में बताया।