भादरा: छानी बड़ी में फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार नहर में मिली, डमी नोट और कई दस्तावेज बरामद
भादरा। भिरानी थाना पुलिस ने छानीबड़ी माइनर से फर्जी नंबर प्लेट लगी एक क्रेटा कार बरामद की है। कार चालक मौके से फरार हो गया। जांच में कार से चार अलग-अलग नंबर प्लेट, 100 रुपये के 100 डमी नोट, मोबाइल व कई दस्तावेज मिले। वास्तविक पंजीकरण अलग होने पर पुलिस ने वाहन स्वामी प्रवीण कुमार ग्रोवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।