चाचौड़ा: तेली गांव में पेंशन को लेकर मारपीट के आरोप, मामला दर्ज
चाचौड़ा थाना के तेली गांव में पेंशन को लेकर मारपीट के आरोप लगाए है। 7 मई को दर्ज मामले में फरियादी होकम लोधी ने पुलिस को बताया, बीते रोज प्लांट पर तराई कर रहा था, गांव के ही रामू तुलसीराम और हिरदेश आए, रामू के पिता सुंदरलाल की पेंशन की मांग की। फरियादी ने कहा अभी नहीं आई इसी बात पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।