कांके: जैक इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी, आर्ट्स में सबसे ज्यादा 96.14% छात्र सफल
Kanke, Ranchi | May 6, 2026 जैक इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जारी कर दिया गया है। आर्ट्स में सबसे ज्यादा 96.14% छात्र सफल हुए हैं। इस साल तीनों संकायों में बेहतर सफलता दर दर्ज की गई। कला संकाय में 2 लाख 2 हजार 962 छात्र सफल हुए, पास प्रतिशत 96.14% रहा सबसे अधिक विज्ञान संकाय का पास प्रतिशत 82.92% रहा जिसमें 74 हजार 771 छात्र पास हुए।