ग्वालियर गिर्द: घर में अकेले रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
अपनी पत्नी से अलग रह रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मृतक की पत्नी ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।दरअसल तिकोनिया इलाके में एक घर से बदबू आ रही थी इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने घर खुलवाकर देखा तो भूपेंद्र मंडेलिया उल्टा पड़ा हुआ था वह अपनी पत्नी से कई सालों से अलग रह रहा था।किन परिस्थितियों में मौत हुई पुलिस उसकी जांच कर रही है।