बाढ़: बाढ़ में करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-31 को किया जाम
Barh, Patna | Jun 20, 2026 बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरक्षिणी गांव में शनिवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विभु राम के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग 12:30 बजे शव को एन एच 31 पर रखकर जाम कर दिया।