अनूपगढ़: अरोड़वंश धर्मशाला में श्री बांके बिहारी लाल मंदिर की नींव स्थापना कार्यक्रम आयोजित, निर्माण होगा 50 लाख की लागत से
अनूपगढ़ की अरोड़वंश धर्मशाला में आज शनिवार दोपहर 2 बजे श्री बांके बिहारी लाल मंदिर की नींव स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। धर्मशाला के अध्यक्ष प्रभु दयाल नागपाल ने बताया कि यह मंदिर 7000 स्क्वायर फीट भूमि पर बनेगा और इस मंदिर की लागत लगभग 50 लाख रुपए होगी। उन्होंने बताया कि आज कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका बैलान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।