बेलागंज: पाई विगहा थाने की पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में बालू से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया
Belaganj, Gaya | Apr 12, 2026 पाई विगहा थाने की पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष उमेश राम ने रविवार को बताया कि शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में गश्ती के दौरान इलाके में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा