बहराइच: बहराइच नानपारा पुलिस ने अजय द्विवेदी हत्याकांड के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद
नानपारा कोतवाली पुलिस ने कारोबारी अजय द्विवेदी हत्याकांड में तीन आरोपियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद किया है। हत्या की वजह कारोबारी से धन वर्षा के नाम पर उगाही गई बड़ी रकम वापस न किया जाना रहा। नानपारा कोतवाल राजनाथ सिंह, व टीम के द्वारा हाड़ा बसेहरी के पास से दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।