खुरई: गौचर भूमि से कब्ज़ा हटाने के लिए गौसेवकों और हिन्दू संगठनों ने SDM को ज्ञापन सौंपा, 10 दिन में चक्काजाम की चेतावनी
Khurai, Sagar | Jan 20, 2026 मंगलवार शाम 4 बजे गौ सेवकों और हिन्दू संगठनों ने खुरई sdm मनोज चौरसिया को ज्ञापन सौंपा जिसमें उल्लेख है कि सागर जिले के सभी क्षेत्रों में गौचर भूमियो पर कब्ज़ा होने से उन्हें खाने के लिए यहाँ वहां भटकना पड़ता है सड़कों पर आने से दुर्घटनाओं में गौ माताओं और बाइक सवारों की मौतें हो रहीं है 10 दिनों में कार्यवाही नहीं हुई तो सड़कों पर चक्का जाम करेंगे.