रायसिंहनगर: रायसिंहनगर में अधिवक्ता मनीष मिगलानी को मिली जान से मारने की धमकी
रायसिंहनगर अधिवक्ता मनीष मिगलानी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। उन्होंने बजरंग कोठारी पर हाथ-पांव तोड़ने व हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया। बार संघ रायसिंहनगर ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। बुधवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी अनुसार पीड़ित ने आरोप लगाया कि तीन वर्ष पूर्व भी उसके परिजनों के साथ मारपीट हुई थी।