दरभंगा में सड़क उन्नयन और एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण को लेकर भू-अर्जन मामलों की सुनवाई!
दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में दरभंगा रेलवे स्टेशन से आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे तक सड़क उन्नयन और एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से जुड़े भू-अर्जन मामलों की सुनवाई की गई।
इस दौरान दोनार चौक, कर्पूरी चौक, लहेरियासराय चौक और लोहिया चौक सहित संबंधित मार्गों की परियोजना को लेकर रैयतों के दावों पर सुनवाई हुई। जिलाधिकारी ने जमीन मालिकों का पक्ष सुना और प्रस्तुत दस्तावेजों का अवलोकन किया।
इस मौके पर अपर समाहर्ता रोहित कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रवि प्रकाश, डीसीएलआर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।