दरभंगा में पुलिस की समीक्षा बैठक, 12 थानों के अधिकारियों से स्पष्टीकरण!
दरभंगा में पुलिस अधीक्षक ने जिला के सभी थानों के PC सह IT प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान न्यायालय में लंबित समन, वारंट, कुर्की और इश्तिहार समेत कई मामलों की समीक्षा की गई।
बैठक से 12 थानों के पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं, बहेड़ी थानाध्यक्ष और IT पदाधिकारी से कांड दैनिकी अद्यतन नहीं रहने के कारण जवाब तलब किया गया।
पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने, CCTNS में रिकॉर्ड अपडेट करने और प्राथमिकी व गिरफ्तारी मेमो को 24 घंटे के भीतर SCRB पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।
दरभंगा पुलिस ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने पर जोर दिया।