लोहरदगा: तालाब के पास बिना ढलाई लगाए जा रहा बिजली खंभा, लोगों ने किया विरोध #jansamaya
कंपनी की लापरवाही का विरोध स्थानीय लोगों ने रविवार शाम 6:00 शहर वासियों ने किया है। जानकारी के अनुसार बड़ा तालाब के पास कंपनी द्वारा डीपी लगाकर ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां खंभा लगाया जा रहा है, वहां खंभे की मजबूती के लिए ढलाई नहीं की गई है। इससे खंभा कमजोर हो सकता है और किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है।