सादाबाद: वेदई के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
वेदई का निवासी सोनू पुत्र बांकेलाल अपनी बाइक से सादाबाद से गांव लौट रहा था। गांव के मोड़ पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे सोनू गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीनो के द्वारा तत्काल घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया जहां युवक का उपचार जारी है।