कुम्भराज: पुलिस ने 10000 मोबाइल खंगाले तब मिला क्लू, बकानया गांव डकैती मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार: एसपी का खुलासा
Kumbhraj, Guna | May 5, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना के बकानया गांव में 13 अप्रैल 2026 की रात बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर मारपीट कर हुई थी। डकैती का 5 मई को एसपी हितिका वासल ने खुलासा कर कहा, 10000 मोबाइल नंबर खंगाले तब क्लू मिला। ग्राम बिरयाई निवासी रामधन कंजर और मनोहर कंजर को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी अभी फरार है। ₹15000 नगदी सहित सोने चांदी के जेवर बरामद किए है। रेकी कर घटना की।