विदिशा नगर: कोतवाली थाना के लुहागीं मोहल्ला निवासी 6 वर्षीय बालिका गर्म पानी से झुलसी, ज़िला अस्पताल के बर्न वार्ड में कराया भर्ती
कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहांगी मोहल्ला में रहने वाली 6 वर्षीय बालिका अज्ञात कारण के चलते गर्म पानी से बुरी तरह झुलस गई। उसे परिजनों द्वारा ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बर्न वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस परिजनों के बयान लेकर आगे की कार्यवाही करने की बात कह रही है।