विदिशा नगर: जिला अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव के लिए जिला अभिभाषक संघ कार्यालय में किया जा रहा मतदान
जिला अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। आज जिला अभिभाषक संघ कार्यालय में मतदान कराया जा रहा है। निवर्तमान सचिव रमाकांत शर्मा ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी पद पर कोई भी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुआ था। इसलिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है।