फरसगांव: पासंगी नदी का बढ़ा जल स्तर, पुल के ऊपर से पानी बहने के चलते आवागमन हुआ बाधित
छत्तीसगढ प्रदेश के साथ कोंडागांव जिले में लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से कई नदी नाले उफान पर है। वही शनिवार को फरसगांव से माकडी ओड़िसा जाने वाले मार्ग में स्तिथ पासंगी नदी का जल स्तर बढ़ गया है । पुल के ऊपर से पानी बह रहा है । जिससे आवागमन बाधित हो गया है । फरसगांव से रांधना माकडी ओड़िसा जाने वाले लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।