फरसगांव: जुगानी पेट्रोल पंप में डीजल डलवाने मुड़ रही ट्रक के पीछे जा टकराई बोलेरो , बोलेरो वाहन हुआ क्षतिग्रस्त, बड़ी दुर्घटना टली
NH-30 जुगानी पेट्रोल पंप में नारियल से भरी ट्रक वाहन डीजल डलवाने मुड़ रही थी तभी पीछे से आ रही बोलेरो वाहन क्रमांक CG27 Q 5506 ट्रक के पीछे टकरा गई।इस हादसे में बोलेरो वाहन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया,गनीमत है कि बोलेरो वाहन में सवार लोगो को कोई चोट नही आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार ट्रक पेट्रोल पंप की ओर मुड़ रहा था जिसके पीछे बोलेरो वाहन टकरा गई।