फरसगांव: पतोड़ा गांव के हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत के बाद फरसगांव पुलिस ने कार चालक के खिलाफ किया अपराध दर्ज
फ़रसगांव थाना क्षेत्र के पतोड़ा गांव के पास कार बाइक के बीच टक्कर हो गई थी। कार चालक फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय महेश मरकाम निवासी ग्राम सोड़मा,बालेंगापारा और ग्राम आलोर सरगीपाल निवासी कृष्णा मंडावी उम्र 30 वर्षिय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रिपोर्ट पर फ़रसगांव थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ BNS की धारा 106 के तहत अपराध दर्ज किया है।