फरसगांव: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया फरसगांव स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने देर शाम फरसगांव में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान बालिकाओं के लिए संचालित विद्यालय में रीडिंग जोन बनाने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने सभी खिड़कियों में जाली लगाने के निर्देश भी दिए।उन्होंने परिसर में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।