बरहेट: हरिशचंद्रपुर मोड़ के पास ट्रक बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक की मौत, जबकि अन्य एक की स्थिति गंभीर ।
गुरुवार के पूर्वाह्न साहिबगंज दुमका मुख्य सड़क पर हरिशचंद्रपुर मोड़ के पास हीरो बाइक और ट्रक में भिड़ंत हो गई इस घटना में बाइक पर सवार दो युवकों में एक की मौत मौके पर हो गई जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दूसरा घायल बाइक सवार का प्राथमिक उपचार सीएचसी बरहेट में डॉक्टर संतोष टुडू ने किया। समाचार संकलन तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।