बरेली: प्रेमनगर थाना पुलिस ने युवती अपहरण व दुष्कर्म मामले में अभियुक्त अजय बाबू को किया गिरफ्तार
बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में युवती के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 29 दिसंबर 2025 को पीड़िता के पिता ने पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान 2 जनवरी 2026 को पीड़िता को बरामद किया गया। बयान व चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर मुकदमे में गंभीर आरोप जुड़े।