मैरवा: धरनी छापर चेक पोस्ट पर 90 पीस बंटी बबली शराब के साथ एक शराब तस्कर को पुलिस ने पकड़ा।
Mairwa, Siwan | Feb 13, 2024 उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आ रहे एक शराब तस्कर को मैरवा थाना की पुलिस ने बंटी बबली शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शराब तस्कर के पास से कुल 90 पीस बंटी बबली शराब बरामद किया है। शराब तस्कर उत्तर प्रदेश से शराब लेकर बिहार में आ रहा था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।