मैरवा: बांग्लादेश से स्वर्ण पदक के साथ लौटी भारतीय अंदर-19 टीम की फुटबॉल गोलकीपर खुशी का मैरवा में हुआ भव्य स्वागत
Mairwa, Siwan | Feb 12, 2024 बांग्लादेश में आयोजित सैफ चैंपियनशिप में भारतीय टीम बांग्लादेश के साथ संयुक्त रूप से विजेता हुई है। जिसमें गोलकीपर की भूमिका निभा रही मैरवा के रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी खुशी कुमारी मैंरवा पहुंची जहां मैंरवा बाजार में उसका भव्य स्वागत किया गया और बाजार में ढोल नगाड़े के साथ घुमाया गया।