मैरवा: मैरवा थाना में 34 आर्म्स का हुआ सत्यापन, 15 फरवरी तक अंतिम तिथि
Mairwa, Siwan | Feb 12, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई है। इस कड़ी में आर्म्स की जांच प्रक्रिया में तेजी आ गई है। सोमवार को मैरवा थाना में आर्म्स सत्यापन कराने को ले अनुज्ञप्ति धारक पहुंचे।थाने में हथियारों की जांच प्रक्रिया के दौरान 34 आर्म्स का भौतिक सत्यापन किया गया।