मैरवा: मैरवा के पंजाब नेशनल बैंक में गलत तरीके से इंश्योरेंस करने और पैसा काटने को लेकर पीड़ित ने मैनेजर को दिया आवेदन।
Mairwa, Siwan | Feb 12, 2024 मैरवा के पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर को श्रीनगर के रहने वाले अमरजीत कुमार ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि बैंक के एक कर्मी ने गलत तरीके से उसका इंश्योरेंस कर दिया। उसके खाते से 115000 काट लिया गया है। पीड़ित ने आवेदन देकर पैसे वापस करने की मांग किया है।