धमदाहा: रूपौली के पुलिस इंस्पेक्टर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल के रूपौली अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर हरी शंकर मिश्रा शनिवार को अपने किराये के मकान की पहली मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वे बेहोशी की हालत में पाए गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।