उधवा: उधवा प्रखंड सभागार और प्लस टू उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण संपन्न
उधवा प्रखंड सभागार कक्ष एवं प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में भारत की जनगणना को लेकर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को अपराह्न करीब 5 बजे संपन्न हो गया। इस दौरान सहायक चार्ज पदाधिकारी सूरज टुडू ने बताया कि तीन बेंचों में मास्टर ट्रेनरों के द्वारा तीन दिनों तक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।