चूरू: राजगढ़ की 23 वर्षीय महिला ने मामा के लड़के के साथ लिव-इन में रहने की बात कही, धमकी मिलने पर एसपी दफ्तर पहुंची
Churu, Churu | Mar 5, 2025 चूरू जिले के राजगढ़ की एक 23 वर्षीय महिला अपने मामा के लड़के के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। अब दोनों को धमकी मिलने के बाद वे एसपी दफ्तर पहुंचे। 23 वर्षीय निशा ने बुधवार शाम को बताया कि उसका पीहर राजगढ़ है और ससुराल अनूपसर। साल 2015 में उसकी शादी हुई थी करीब 6 साल पहले उसके पति की सड़क हादसे में डेथ हो गई थी।