बंदरा: सकरी मन गांव में आग लगने से एक परिवार का घर जलकर राख, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड क्षेत्र के मुन्नी बैंगरी पंचायत के सकरी मन गांव में अचानक आग लगने से एक परिवार का पूरा घर जलकर राख हो गया। इस मामले को लेकर अग्नि पीड़ित बैजू सहनी ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे में अंचलाधिकारी से शिकायत किया है। बैजू सहनी ने बताया कि गुरुवार की रात घर के सभी लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए।