चित्तौड़गढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी व डॉ. अंबेडकर नागरिक संघ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत सामाजिक समरसता विषय पर गोष्ठियां हुईं। निर्मल देसाई ने बताया कि घोसुंडा, सूरजपोल व बड़ोदिया सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए।