लोहरदगा: लोहरदगा बीएस कॉलेज के पास ओवरटेक के प्रयास में तेज रफ्तार स्कूटी हुई अनियंत्रित,सड़क हादसे में दो युवक गंभीर घायल।
लोहरदगा शहर के बी.एस. कॉलेज के समीप बुधवार शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना का मुख्य कारण तेज गति से आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास बताया जा रहा है। ओवरटेक के दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।