रफीगंज: प्राणपुर महायज्ञ में विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का भव्य संगम किया
रफीगंज प्रखंड के चेवँ पंचायत अंतर्गत ग्राम प्राणपुर में नव-निर्मित बजरंगबली मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति के अद्भुत उत्सव के रूप में गुरुवार को शाम संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने महायज्ञ में शामिल होकर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की