दिनारा: दिनारा में पिकअप और ऑटो की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत, पांच लोग घायल
Dinara, Rohtas | Oct 3, 2026 दिनारा थाना क्षेत्र में खनिता के पास शनिवार को पिकअप वैन और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के वसुदेवा बिंद टोली निवासी 58 वर्षीय भगवान बिंद और उनके 45 वर्षीय भतीजे हरेंद्र बिंद के रूप में हुई है।