जगदलपुर: बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किया
बस्तर जिले के जगदलपुर में भारतीय संविधान के प्रधान शिल्पी,भारत रत्न श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार दोपहर 3 बजे जगदलपुर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित की।