बिछिया: अंजनिया में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज; आसमान में छाए गुलाबी बादल!
जिले के बिछिया विकासखंड अंतर्गत अंजनिया क्षेत्र में मंगलवार शाम मौसम का खूबसूरत नजारा देखने को मिला l 23 जून शाम करीब 6 बजे हुई हल्की बारिश के बाद पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया l आसमान में घने बादलों पर पड़ती डूबते सूरज की लालिमा ने ऐसा दृश्य बनाया जो यहां हर किसी का मन मोह लियाl मानसून दस्तक के बीच बदले मौसम के रंग ने लोगों को प्राकृतिक का एहसास कराया